
जावरा (अभय सुराणा)। युटीटी 30 नेशनल मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप जो इस वर्ष अभी अप्रैल में ही हैदराबाद में खेली गई थी। मध्यप्रदेश टीम की कप्तान संध्या पटवा इंदौर अपनी वूमेंस टीम के साथ रुबी कौर, रश्मि सोनी, मनीषा कटारिया के साथ मिलकर गोल्ड मैडल जीतकर मध्यप्रदेश वूमेंस टीम बनाकर आई एक इतिहास क्योंकि 28/30 साल में पहली बार नेशनल मास्टर्स टेबल टेनिस में मध्यप्रदेश की कोई टीम गोल्ड मैडल जीतकर आईं हैं । फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम ने पश्चिम बंगाल को हराकर ट्राफी अपने नाम की ।