जावरा में भाजपा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ हुआ

जावरा (अभय सुराणा)। लोकसभा चुनाव की कार्य व्यवस्था को लेकर विधानसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ शहर के नीम चोक में क्षेत्रीय विधायक डॉ.राजेन्द्र पाण्डेय व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। सर्वप्रथम पूजा अर्चना की गई व विधि विधान के साथ फीता काट कर कार्यालय का शुभारंभ सेकड़ो कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. पाण्डेय ने कहा जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली थी लोकसभा के चुनाव में भी निश्चित ही हम 50 हजार से ज्यादा की लीड विधानसभा से प्राप्त करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग की चिंता करते हुए अंतिम व्यक्ति तक सभी योजनाओ का लाभ पहुचाया है आज हर वर्ग भाजपा की योजनाओं से खुश है व अबकी बार 400 पार के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कालूखेड़ा ने कहा कि पुनः इस बार कार्यकर्ताओं की ताकत से ऐतिहासिक बढत के साथ लोकसभा में कमल खिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओ से आह्वान किया कि मंदसौर लोकसभा में पुनः कमल खिलाकर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करते हुए पुनः प्रधानमंत्री बनने में अपना भी देश के विकास में योगदान दे। अतिथियों का स्वागत मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, अमित पाठक, महामंत्री दिनेश पाटीदार, सोनू यादव, घनश्याम बैरागी, कैलाश बारोड ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह, भाजपा जिला मंत्री रतनलाल लाकड़, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चोधरी, धर्मचंद्र चपडोद, अभय कोठारी, दिलीप शाकल्य, कीर्ति शरण सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पटवा, पूर्व नपा अध्यक्ष निर्मला हाड़ा, सुमन मेहता, अजय सिंह भाटी, वीरेंद्र सिंह चोहान, मुकेश प्रजापत, घनश्याम सोलंकी, सय्यद अमजद अली, इफ्तखार पठान, केवी सिसोदिया, पार्षद अनिल मोदी, रजत सोनी, राजेश धाकड़, अनिल तातेड़, शिवेन्द्र माथुर, कालू कदम आदि उपस्थित थे।संचालन विधानसभा संयोजक महेश सोनी ने किया आभार सह संयोजक बद्रीलाल शर्मा ने माना। उक्त जानकारी विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल जैन ने दी।