दसवीं में 58 प्रतिशत तथा 12वीं में 69 प्रतिशत रिजल्ट रहा

रतलाम । माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल, हाई सेकेंडरी परीक्षा कक्षा दसवीं तथा कक्षा बारहवीं 2024 के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। जिले का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 58 प्रतिशत रहा । इसी प्रकार कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 69 प्रतिशत रहा ।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में हायर सेकेंडरी कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 15 प्रतिशत अधिक रहा है, इसमें 72 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण हुए हैं । हाई स्कूल परीक्षा कक्षा दसवीं में 60 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। जिले में कक्षा दसवीं की परीक्षा में 12301 तथा कक्षा 12वीं की परीक्षा में 7375 विद्यार्थी सम्मिलित हुए।