रतलाम 25 अप्रैल 2024। जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव ने लोकसभा निर्वाचन-2024 मतदान प्रतिशत की बढोतरी के लिए विशेष प्रयास करते हुए नवाचार गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हेतु ग्राम स्तर पर बूथ अवेरनेस ग्रुपएवं आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूह, संगठनों को सामूहिक प्रयास करने हेतू निर्देशित किया गया है। यह दल मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी के लिए विशेष प्रयास कर मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने का कृत-संकल्प/शपथ लेकर स्वयं की नैतिक जिम्मेदारी से निर्भीकता और निडरता के साथ मतदान करने हेतू पंजीयन करने का कार्य भी करेगा। उक्त बूथ अवेरनेस ग्रुप एवं स्व-सहायता समूह, संगठन मतदाता सूची से 50-50 मतदाताओं के नाम से व्यक्तिगत संम्पर्क कर मतदान का संकल्प, शपथ को प्रेरणा पंजी में पंजीकृत करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने जिले की आम जनता एवं मतदाताओं से अपील की है कि वे भी ग्राम, बूथ के सभी मतदाओं से कम से कम एक बार सम्पर्क कर गली, मोहल्ला, कॉलोनी, चौक-चौराहा, मकान, दुकान, सार्वजनिक स्थलों में मतदान की संकल्प तथा शपथ करवाते हुए फोटो एवं विडियों को मतदान प्रेरणा पंजी में दर्ज करने हेतु स्वयं सहायता समूह की सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, सचिव, रोजगार सहायक और बूथ अवेरनेस ग्रुप के सदस्यों से संम्पर्क कर सकते है।