विश्व मलेरिया दिवस- मलेरिया उन्मूलन की ओर बढता रतलाम

रतलाम 25 अप्रैल 2024। विश्व मलेरिया दिवस पर स्वास्थ्य एवं मलेरिया विभाग द्वारा विरियाखेडी ट्रेनिंग सेन्टर में थीम Acceleration the fight against malaria for a more equtable world अन्तर्गत मनाया गया। थीम का तात्पर्य विश्व में मलेरिया के खिलाफ लडाई में तेजी लाना है। कार्यक्रम अन्तर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सांकेतिक जनजागरुकता रैली एवं कार्यशालाओं का आयोजन रतलाम शहर एवं विकासखण्ड स्तर पर किया गया।
सांकेतिक रैली का शुभारंभ जिला मलेरिया अधिकारी डा. प्रमोद प्रजापति, मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डा. संध्या बेलसरे, सहायक मलेरिया अधिकारी श्री नरवेसिंह वसुनिया द्वरा किया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र पालीवाल, श्री प्रवीण गामड, श्री संदीप विजयवर्गीय, श्री सुनील दुबे, श्री विकास पटेल एलडीसीएमआईएस एवं शहरी आशा कार्यकर्ता और एण्टी लार्वा टीम, मलेरिया विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा आमजन को मलेरिया बीमारी के प्रति जागरुक रहने एवं समय पर जांच, उपचार तथा बचाव के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। जिले में कुल 2 लाख 43 हजार 300 वितरित की गई कीटनाशी दवाईयुक्त मच्छरदानियों के उपयोग किए जाने हेतु अपील की गई। कार्यशाला के दौरान उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मलेरिया से बचाव एवं जनजागरुकता संबंधी शपथ भी दिलाई गई।
जिले के विकासखण्ड से ग्राम स्तर तक विश्व मलेरिया दिवस मनाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम में भ्रमण कर बुखार रोगियों की जांच करना, मच्छरदानी का उपयोग करने, नारे लेखन कार्य और लोगों को मलेरिया के प्रति आई.ई.सी के माध्यम से जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डा. जी.आर. गौड द्वारा विश्व मलेरिया दिवस पर उपस्थित नागरिकों को मलेरिया बीमारी के प्रति जागरुरहने एवं समय पर जांच व उपचार संबंधी जानकारी दी गई। सहायक मलेरिया अधिकारी श्री नरवेसिंह वसुनिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया।