
रतलाम। आर्य समाज रेल्वे कालोनी इंदिरा नगर रतलाम एवं पतंजलि योग समिति युवा भारत जिला रतलाम पाचों संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय नि:शुल्क योग प्राणायाम शिविर किया जा रहा है योगमय समस्त नगरवासी आहूति देकर स्वस्थ परिवार समाज स्वतंत्र राष्ट्र की नींव मजबूत करें।
शिविर में राजस्थान राज्य के प्रांत प्रभारी अरविंद पाण्डेय म.प्र.पश्चिम युवा प्रांत प्रभारी प्रेमाराम पुनिया के सानिध्य में साधकों को अपनी ऋषि परम्पराओं योग आयुर्वेद स्वदेशी वैदिक आचार्य गुरुकुल शिक्षा पद्धति संस्कृति से जुडने जोड़ने की राह पर चलकर ही हम भारत को विश्व शक्ति के रूप में देख पाएगें।

योग सत्र को युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा द्वारा योगाभ्यास कराया गया प्रत्येक भारतीय लोकतंत्र के महापर्व में जन जन हर समाज समुदाय स्वतंत्र निष्पक्ष अपने मत का प्रयोग कर दिव्य भव्य राष्ट्र के नवनिर्माण महायज्ञ में अपनी आहूति देने की सामूहिक शपथ दिलाई गई महामंत्री नित्येन्द्र आचार्य द्वारा जीवन के विज्ञान को आत्मसात करने की क्रिया संकल्प शक्ति का प्रयोग कराया गया सह प्रभारी राजेश चांदवानी विशेष योगदान दे रहे हैं।
आर्य समाज के योग शिविर संयोजक प्रकाश अग्रवाल द्वारा शांति पाठ आभार के साथ घर घर यज्ञ की अलख जगाने के उद्देश्य से प्रति रविवार आमजन सामूहिक यज्ञ में शामिल होकर आहूति दें।