राज्य पेंशनर्स का 19 वां वार्षिक सम्मेलन हर्षोल्लास से संपन्न

  • 75 वर्ष के 22 वरिष्ठ पेंशनर्स का किया आयुष सम्मान
  • लोकसभा निर्वाचन पश्चात तय होगी आंदोलन की रणनीति – ओ.पी.बुदोलिया प्रांताध्यक्ष

रतलाम। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. रतलाम का 19 वां वार्षिक पेंशनर्स सम्मेलन साधारण सभा प्रदेश संगठन के प्रांत अध्यक्ष ओ.पी.बुदोलिया के मुख्य आतिथ्य एवं केंद्रीय डाक RMS पेंशनर्स संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ईश्वर लाल पुरोहित, श्रम संगठनों की संयुक्त समिति अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन उज्जैन संभाग के अध्यक्ष अरुण शर्मा, संरक्षक एन एस राठोर उज्जैन के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ चंद्रकला व्यास एवं आशा श्रीवास्तव द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत से किया गया। स्वागत अभिनंदन वार्षिक प्रतिवेदन एसोसिएशन अध्यक्ष किर्ती कुमार शर्मा ने संबोधित करते हुए प्रस्तुत किया।
प्रोग्रेसिव पेंशनर्स सम्मेलन को प्रांताध्यक्ष ओ.पी.बुदोलिया ने संबोधन करते हुए कहा कि राज्य सरकार, सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के पारित फेसलो, निर्णय की अवहेलना कर रही है। नियम का उल्लंघन कर अवमानना कर रही है। सरकार पेंशनर्स के साथ कुठारा घात कर रही है। अब हम लोकसभा निर्वाचन के बाद लंबित मांगो को लेकर शीघ्र आंदोलन की रणनीति तय करेंगे। हमारी पहचान यूनियन है। यूनियन पर हमेशा निष्ठा रखें व यूनियन के आव्हान पर आंदोलन को सफल बनाएं। विशिष्ट अतिथि आई.एल.पुरोहित ने कहा कि पेंशन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की संपत्ति है यह उसका अधिकार है उसे कोई नहीं छीन सकता। न्यु पेंशन स्कीम समाप्त करने व ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने को लेकर केंद्र व राज्य कर्मचारी संगठन पेंशनर्स यूनियन का संघर्ष आंदोलन करना जरुरी है। उक्त आंदोलन का पुरजोर समर्थन करें। मंगाई भत्ते के अलावा अन्य मांगो के लिए भी सरकार से लड़ना जरूरी है। अश्विनी शर्मा ने कहा कि मैं गौरवान्वित हूं कि मुझे प्रोग्रेसिव पेंशर्स संगठन के सम्मेलन में आने पर नई ऊर्जा व उत्साह मिला है। सरकार कोई भी हो, कर्मचारी व पेंशनर्स हितेषी नहीं है। श्रम संगठनों के कानून में परिवर्तन कर श्रमिकों पर आर्थिक कुठाराघात कर रही है हमें अपने विचारीक मतभेद बुलाकर एक साथ साझा संघर्ष करना अति आवश्यक है। संभागीय अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि बिना लड़े कुछ नहीं मिलता इसलिए आंदोलन की रणनीति तय की जाए। नरेंद्र सिंह राठोर उज्जैन में कहा कि अपने हक के लिए लड़ना जरूरी है संगठन के आह्वान पर आंदोलन को सफल बनाएं। सम्मेलन के दित्तीय सत्र में अतिथियों द्वारा जिले की 75 वर्ष आयु पूर्ण 22 राज्य पेंशनर्स का प्रोग्रेसिव पेंशशनर्स एसोसिएशन रतलाम की ओर से जीवेत शरद शतम आयुष सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ संयोजक गीता देवी राठोर ने प्रेरक गीत प्रस्तुत किया। सम्मेलन में रतलाम शहर,पिपलोदा जावरा, सैलाना, बाजना, रावटी के पेंशनर्स सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे। 19 वें वार्षिक सम्मेलन के आयोजन को मुर्त रुप देकर साकार बनाने में विशेष सहयोग पेंशनर्स मित्रों सदस्य गणों का रहा। कार्यक्रम का संचालन सचिव मांगीलाल नगावत तथा आभार कार्यकारी अध्यक्ष मदनलाल भट्ट ने किया। कार्यक्रम का समापन संगठन की गगन भेदी नारो को गुंजा मान करते हुए किया। उक्त जानकारी प्रोग्रेस पेंशनर्स एसोसिएशन रतलाम के अध्यक्ष किर्ती कुमार शर्मा ने दी।