
रतलाम। समाजसेवी हेमन्त मुणत ने बताया की धर्मस्व नगरी में नेत्रदान के प्रति जागरूकता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है इसी क्रम में 27 अप्रैल शनिवार शाम को श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज रतलाम अध्यक्ष व भाजपा दीनदयाल मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी,की बड़ी माताजी के देवलोकगमन होने पर कृष्णा सोनी की सतर्कता से एव गोविंद काकाणी की प्रेरणा से गीताबाई जसमतिया (सोनी) धर्मपत्नी स्व श्री माणकलाल जी जसमतिया (सोनी) का आकस्मिक निधन होने पर परिजनों को श्रीमती गीताबाई जसमतिया के नेत्रदान (कार्निया) करने की प्रेरणा दी ।
उनके सुपुत्र सत्यनारायण जसमतिया, सूरज जसमतिया द्वारा स्वीकृति देने पर गोविंद काकानी ने गीता भवन न्यास बड़नगर के नेत्रदान प्रभारी डॉ जी एल ददरवाल को सूचित किया| सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टीम के उमाशंकर मेहता, पंकज मोरवाल, परमानंद राठौर के साथ बडनगर से रतलाम पहुंच कर परिवार के सभी सदस्यों की उपस्थिति मे किया| नेत्रदान को परिवार के सभी सदस्यों ने अपनी आंखों से देखा और नेत्रदान के बारे में अपनी भ्रांतियों को दूर किया नेत्रदान के दौरान श्रीमती गीता बाई सोनी के पुत्र सत्यनारायण सोनी, सूरज सोनी, पौत्र गोरव सोनी, भतीजे भाजपा दीनदयाल मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, गोपाल सोनी ,कमल सोनी, अरुण सोनी, परिवारजन एवम नेत्रंम संस्था के नवनीत मेहता, गोविन्द काकानी,गोपल पतरा वाला,शलभ अग्रवाल, हेमन्त मूणत, मीनू माथुर, दीपक अग्रवाल,सुनीलदत्त जोशी मौजूद थे | काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन एवम नेत्रम परिवार ने जसमतिया (सोनी) परिवार के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।