समाज मे पहला नेत्र दान से जागरूकता आएगी : श्री काकानी

रतलाम । श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज अध्यक्ष एंव भाजपा दीनदयाल मंडल अध्यक्ष की सामाजिक जागरूकता एवं काकानी फाउंडेशन के गोविंद काकाणी के सहयोग से श्रीमती गीता बाई सोनी जसमतिया की मृत्यु पश्चात उनके भतीजे समाज अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष कॄष्ण कुमार सोनी की सामाजिक जागरूकता से समाज का प्रथम नेत्रदान हुआ नेत्रदानी गीता बाई सोनी का उठावना एवं श्रधांजलि सभा में समाजजनों ने श्रधांजलि देते हुए समाज को गीता बाई के नेत्रदान से प्रेरणा लेकर मानव जीवन को सफल बनाकर पुण्य प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हो संकल्प लिया एवं समाज मे इस प्रकार हुए प्रथम नेत्रदान पर समाज की ओर से पूर्व सचिव निलेश सोनी ने श्रद्धासुमन अर्पित किए,इस अवसर पर काकाणी फाउंडेशन एवं नेत्रम संस्था के गोविंद काकाणी ने श्रधांजलि देते हुए नेत्रदान के बारे मे विस्तृत जानकारी समाजजनो को दी एवं प्रसंसा पत्र एंव भगवान राम जी की तिथियों वाली बुक भेंट कर श्रद्धासुमन अर्पित किए व नेत्रदान के प्रति परिजनों को प्रेरित करने वाले भतीजे समाज अध्यक्ष कृष्णा सोनी एवं परिवार को धन्यवाद प्रकट किया इस अवसर पर समाज के पूर्व सचिव नीलेश सोनी, चंद्रप्रकाश सोनी, नन्दकिशोर सोनी, ओमप्रकाश सोनी , सुरेश सोनी कोटा वाले , दीपक सोनी,प्रदिप सोनी सतीश सोनी,महेश सोनी, एवं बड़ी संख्या में समाजजन एवं महिलाएं उपस्थित रही