गुरुभक्त श्री मनोहरलाल चंचल का निधन

रतलाम । जैन दिवाकरिया गुरु भक्त, समाजसेवी, कवि मनोहरलाल श्रीमाल चंचल का निधन अल्प बीमारी मे 82 वर्ष की उम्र मे हो गया, जिनकी शव यात्रा काटजू नगर निवास स्थान से त्रिवेणी मुक्ति धाम गई , जहा उनके पुत्र मनोज कुमार, दीपक श्रीमाल ओर पौत्र अंकित, भूमि ने मुखाग्नि दी। मुक्ति धाम पर शोक सभा का आयोजित की गई जिसमे प्रमोद जैन, प्रो मनोहर जैन, विजय उपाध्याय, राकेश झमार, सुरेश गांधी आदि समाज जानो ने अपनी श्रद्धांजलि दी। इस के साथ श्री श्रीमाल के निधन पर राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश, उपाध्याय गौतममुनि जी, सलाहकार सुरेशमुनी जी आदि गुरुभगवन्तो ने शोक संदेश भिजवाए तथा विभिन्न सामाजिक संघठनो ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर दिवाकर दीप्ती परिवार के प्रधान संपादक मोतीलाल बाफना ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की । उक्त जानकारी निलेश बाफना ने दी ।