मोदी की गारंटी से बदल रही है देश की तकदीर और तस्वीर – गुप्ता

पिपलौदा (प्रफुल्ल जैन)। भारत का प्रत्येक व्यक्ति सशक्त और समृद्ध हो यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है आज मोदी की गारंटी देश की तकदीर और तस्वीर दोनों ही बदल रही है प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी नीति से समाज के अंतिम जन को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है विगत दस वर्षों में भारत एक बड़े सामाजिक और आर्थिक बदलाव के दौर से गुजरा है। इसने देश को एक सक्षम राष्ट्र की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है उक्त बात भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने विधानसभा के सुखेड़ा मण्डल में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से कही।
25 करोड़ गरीबों के सशक्त होने की गारंटी है मोदी – डॉ पाण्डेय
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि रामराज्य की संकल्पना को आत्मार्पित करने के साथ मोदी सरकार ने देश में कई जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया है, जिसके परिणामस्वरूप बीते एक दशक में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। यह महज आंकड़ा नहीं है, बल्कि 25 करोड़ गरीबों के सशक्त होने की मोदी की गारंटी है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा, पूर्व केबिनेट मंत्री भरतदास बैरागी, लोकसभा प्रभारी बजरंग पुरोहित, विधानसभा प्रभारी ईश्वरलाल पाटीदार, विधानसभा संयोजक महेश सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास का मंत्र देकर देश को नई ऊंचाइयों पर पहुचाया है बेघरों को घर, गरीबो को राशन ओर मुफ्त उपचार आसानी से मिल रहा है उन्होंने कहा कि देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना मोदी के तीसरे कार्यकाल की सबसे बड़ी गारंटी है लोगो को स्प्ष्ट दिख रहा है कि भारत के भविष्य और विकसित राष्ट्र का सपना मोदी की गारंटी के बगैर संभव नही हैं।
जगह जगह हुवा भव्य स्वागत
भाजपा विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल जैन ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी गुप्ता ने रविवार को सुखेड़ा मण्डल के ग्राम आक्यादेह, सुजापुर, पंचेवा, माउखेड़ी, सुखेड़ा, काबुलखेड़ी, भाकरखेड़ी, रियावन, झांतला, बछोड़िया, रानीगांव, मावता, रणायरा, रीछादेवड़ा, सेमलखेड़ी, पिंगराला, बरखेड़ी, जड़वासा, माननखेड़ा आदि ग्रामो में जनसंपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह जगह गुप्ता का भव्य स्वागत किया व विभिन्न स्थानों पर गुप्ता को फलो से तोला गया। संचालन मण्डल अध्यक्ष अमित पाठक ने किया। आभार महामंत्री कैलाश बारोड़, घनश्याम बैरागी ने माना।
जनसम्पर्क में इनकी रही उपस्थित
जनसम्पर्क में किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह, विधानसभा सह संयोजक बद्रीलाल शर्मा, भाजपा जिला मंत्री रतनलाल लाकड़, अजय पाण्डेय शुजापुर, भाजपा पिपलौदा मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, वरिस्ठ राघवेंद्र पालीवाल, सुरेश धाकड़, रितेश जैन, पवन जैन, मनोज मेहता, मोहन पटेल, वीरेंद्र सिंह चौहान, दिलीप कारपेंटर, सुभाष पांचाल, रामप्रसाद राठौड़, मांगीलाल राठौड़, पर्वत आंजना, सुखेड़ा सरपंच महावीर मेहता, चिमन सिंह बेलारी, महिला मोर्चा से निर्मला हाड़ा, मधुबाला चन्द्रावत, चांदनी जैन, अनिल कियावत, बंकट दास बैरागी, दसरथ आंजना, जीवन आंजना, जगदीश आंजना, दीपक नाहर, कमल दास बैरागी, दिनेश जैन, गोकुल पटेल,संतोष सोनार्थी, जगदीश बाबूजी, बालाराम पटेल, रामरूप पाटीदार, सौरभ शर्मा, रामेश्वर मंडोरा, कपिल जायसवाल, लक्ष्मण पटेल, अनतलाल पाटीदार, मुकेश भट्ट, भेरूलाल पाटीदार, गजराज सिंह, गोवर्धन सिंह, हीरालाल खराड़ी, मोहनलाल पालनपुर, कारूलाल राठौड़, प्रकाश आंजना, बंशीलाल कुमावत, अमृत कुमावत, यशवंत सिंह सिसोदिया, कचरूलाल वाघेला आदि मण्डल क्षेत्र के सभी वरिस्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।