रतलाम। श्री अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ द्वारा चित्तौड़ में 10 मई से 25 मेई के बीच अभीमोक्षम शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिस शिविर में पूरे देश के 10 से अधिक राज्यों से 3000 से अधिक बालक-बालिकाएं शामिल होंगे । उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि यह शिविर आचार्य श्री रामलाल जी म सा एवं उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म सा आदि ठाणा के सानिध्य में संपन्न होगा जिसमें देशभर के 100 से अधिक वॉलिंटियर अपनी सेवाएं देंगे यह शिविर 16 दिवसीय आवासीय शिविर रहेगा जिसमें 9 से 13 वर्ष और 13 से 18 वर्ष के दो आयु वर्ग के में इसे बांटा गया है प्रातः 6:15 बजे प्रार्थना नवकारसी प्रवचन ज्ञान चर्चा भजन प्रतिक्रमण के साथ प्रश्नोत्तरी व्यक्तित्व विकास व धर्म राह पर चलने के उपदेश ऐसी कई विषयों को बच्चे सीखेंगे रतलाम के भी 114 बालक बालिकाएं 9 मई को सुबह 6:00 बजे यहां से प्रस्थान करेंगे साथमें कई पुरुष महिलाएं भी इसमें अपनी सेवाएं देने के लिए साथ में जाएंगे राष्ट्रीय मंत्री कमल पिरोदिया महोत्सव महोत्सव समिति के विनोद मेहता अभय चोपड़ा संघ के सुदर्शन पिरोदिया दशरथ बाफना आदि ने इस शिविर में अधिक से अधिक बच्चों को जोड़ने व शिविर में सेवा देने के लिए सभी से आवाहन किया के इस धर्म कार्य में अधिक से अधिक जुड़ने का प्रयास करें।