लोकसभा उम्मीदवार कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर का जावरा में एतिहासिक सघन जनसंपर्क

जावरा (अभय सुराणा)। जावरा मंदसौर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर जावरा शहर में 8 मई बुधवार की शाम 5:00 बजे बजे से नगर में एतिहासिक सघन जनसंपर्क करेंगे। रतलामी गेट से जनसंपर्क प्रारंभ करेंगे जो शहर के प्रमुख मार्गों के मतदाताओं से अपना आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उक्त जानकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने दी ।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कडपा वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ एच एस राठौर,पूर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मत सिंह श्रीमाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता शांतिलाल दसेडा, हरिनारायण अरोड़ा, नितीराज सिंह, वरुण श्रोत्रीय एडवोकेट, महेंद्र गंगवाल, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता, नगरपालिका चेयरमैन क्रमशः मोहम्मद मुस्तकीम,लोकेश विजवा,आसीफ कबाड़ी, इमरान कबाड़ी, इरफान गुडु , विमल पोखरना, अनिल सोनी,रमणीक जैन, श्रीमती अन्नपूर्णा पवार,कार्यकारी अध्यक्ष अजीजुर्रहमान पठान, आमिर खान, सेवादल प्रमुख मसूद परदेसी आदि ने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अपील कि हैकि वह अपने लाडले नेता का भव्य स्वागत करें।
एतिहासिक सधन जन सम्पर्क के दोरान उम्मीदवार श्री दिलीप गुर्जर का आतिशबाजी के साथ कई स्थानों पर विभिन्न समाजसेवी संगठनों द्वारा तोला जावेगा। धन जन सम्पर्क रेली बोहरा बाखल पहुंच कर जन सभा में बदल जावेगी। जनसभा को उम्मीदवार दिलीप गुर्जर सहित कांग्रेस के प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी सम्बोधित करेंगे।