बस स्टैंड पर यात्रियों को हजारों पंखे बाटे वरिष्ठ संघ ने
s
जावरा (अभय सुराणा)। श्री जैन श्वेताम्बर वरिष्ठ संघ के बड़ी संख्या में उपस्थित सदस्यों ने एसडीएम श्रीमती राधा महंत से भेंट कर अधिक से अधिक मतदान करने की जागरूकता पर चर्चा करते हुए संघ अध्यक्ष सुराणा ने संस्था द्वारा मतदान जागरूकता के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। एसडीएम श्रीमती महंत ने वरिष्ठ संध के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि आपका संध नागरिकों को अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक कर रहा है इसके लिए आप सभी को धन्यवाद। इसके साथ ही एसडीएम ने सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई। आज वरिष्ठ संध के सदस्यों ने चोपाटी स्थित प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी बस स्टैंड पहुंच कर गर्मी से परेशान यात्रियों को हस्तचालित लगभग एक हजार पंखों के वितरण के साथ ही उन्हें 13 मई को होने वाले लोकसभा के चुनाव में मतदान अवश्य करने की शपथ श्री शैतानमल दुग्गड़ ने दिलाई। वरिष्ठ संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में उपस्थित यात्रियों में मतदान के प्रति जागरूकता एवं उत्साह का माहोल बन गया। संस्था द्वारा पहली बार यह राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर एवं निःशुल्क पंखे उपलब्ध कराने पर संस्था के अध्यक्ष अभय सुराणा का सदस्यों ने स्वागत किया। इन्होंने निभाई अपनी सक्रिय सहभागिता आज के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में श्री जैन श्वेताम्बर वरिष्ठ संध के अध्यक्ष अभय सुराणा, सबसे वरिष्ठ सदस्य आनंदीलाल संधवी, सुजानमल कोचट्टा, उपाध्यक्ष पुखराज पटवा, सचिव अनिल चोपड़ा, कोषाध्यक्ष नगीनचंद सकलेचा, शैतानमल दुग्गड ,राजकुमार हरण , शांतिलाल रूनवाल, रमेश चंद जैन पटवारी,संजय सुराणा , अनिल श्रीमाल, व ऋषभ छाजेड़ आदि ने अपनी सहभागिता देकर आयोजन को सफल बनाया। उक्त जानकारी संघ के मिडीया प्रभारी सुजान कोचट्टा ने दी।