

जावरा (अभय सुराणा) । शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया मंदिर पर प्रतिमाह अनुसार इस माह भी वैशाख अमावस्या के शुभ उपलक्ष्य पर श्री साँवलिया सेठ जी की महाआरती की गई। अमावस्या के शुभ उपलक्ष्य पर मंदिर प्रांगण को फूलों से सजाया गया। साथ ही श्री साँवलिया सेठ जी का अद्भुत आकर्षक श्रृंगार किया गया।महाआरती के लाभार्थी लक्ष्मीनारायण जोशी, निलेश जोशी व जोशी परिवार रहें। महाआरती में कॉलोनी व नगर के गणमान्य नागरिक रामचंद्र पाटीदार, सुनील जोशी, प्रो. एम पी ऋषि, ज्योति जोशी, शकुंतला वैरागी, संजय कनोजिया,राकेश त्रिवेदी आदि सहित सैकड़ों श्रदालुओ ने धर्मलाभ लिया। सायं 8 बजे श्री साँवलिया सेठ की महाआरती कर प्रसादी वितरण की गई। जानकारी शिव शक्ति मारुति व श्री साँवलिया सेठ मंदिर समिति सदस्य निलेश जोशी ने दी।