लगभग 100 मरीजों ने शिविर का लाभ लिया


रतलाम। गायत्री हॉस्पिटल में जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप रतलाम मेन के द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें बड़ौदा के ट्रायकलर हॉस्पिटल के डॉ.शेषराव पवार, डॉ. किशन झिंझुवाड़िया, डॉ. पिंकल ठक्कर, डॉ.प्रवीण जी एवं शिविर के प्रबंधक डॉ.जितेंद्र सिंह कुंपावत ने शिविर में सेवा दी। इस शिविर में लगभग 100 मरीजों ने शिविर का लाभ लिया। आज के इस शिविर में ग्रुप के अध्यक्ष अनिल बोहरा और सचिव निलेश काकडीवाला ,विपिन पुंगलिया और ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे। संचालन उपाध्यक्ष मुकेश धाकड़ ने किया। यह जानकारी प्रचार सचिव शैलेंद्र चौपड़ा ने जानकारी दी।