मतदान दलों का तृतीय रेंडमाइजेशन संपन्न

रतलाम 11 मई 2024। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदान दलों का तृतीय रेंडमाइजेशन शनिवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश बाथम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक सुश्री ज्योति यादव, पुलिस प्रेक्षक सुश्री एम. विजयलक्ष्मी, पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मंडलोई, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री नरेंद्रसिंह चौहान, जिले के सभी सहायक रिटर्निग अधिकारी आदि उपस्थित थे। इस तृतीय रेंडमाइजेशन द्वारा मतदान दलो को उनके मतदान केंद्र आवंटित कर दिए गए।