योग से निरोग एक मत स्वतंत्र लोकतंत्र के नाम

रतलाम। जन-जन नित योगमय जीवन की अवधारणा सदैव प्रज्वलित रहे आओ मिलकर अपने शारीरिक मानसिक बौद्धिक तंत्र को स्वस्थ निरोगी बनाएं मतदान कर लोकतंत्र की नींव मजबूत करें।
योग सेवक विशाल कुमार वर्मा के प्रयासों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रतलाम नगर के नियमित योग अध्यात्म ध्यान केन्द्र संस्थानों के योग गुरुजन साधकगण 13 मई दिन सोमवार मतदाता पर्ची पहचान पत्र के साथ ब्रह्म मुहुर्त में योग स्वाध्याय कर सूर्य की किरणों के साथ लोकतंत्र के महापर्व मतदान कर घर घर मतदाताओं को लेकर शत प्रतिशत कराने का प्रयत्न करेंगे एक भारत श्रेष्ठ भारत विश्व गुरु बनाने के लिए योग आहूति देगें।
संस्थानों में पतंजलि योगपीठ रतलाम, आर्य समाज, गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग, हार्ट फुलनेस, ब्रह्माकुमारीज, आरोग्य भारती, कालिका माता योग मित्र मंडल अन्य योग सामाजिक संगठनों संस्था प्रमुखों ने राष्ट्र देश धर्म की रक्षा के लिए शत प्रतिशत मतदान करने कराने के लिए वचनबद्ध हुए।