किराना व्यसायी जगदीश राठौड़ का असामयिक निधन परिजनों ने किया नेत्रदान

रतलाम। नेत्रम संस्था के हेमन्त मुणत ने बताया कि किसी भी परिवार में निधन की सूचना मिलते ही दुसरो की जिंदगी रोशन हो इसलिए संस्था के सदस्य सक्रिय हो जाते है एवम परिजनों को नेत्रदान (कार्निया) दान करने की प्रेरणा देते रहते है इसी क्रम में कल्याण नगर निवासी जगदीश राठौड़ पिता स्व. बद्रीलाल राठौड़ का आकस्मिक निधन होने पर संस्था के गोपाल पतरा वाला ने पुत्र रवि राठौड़ को जगदीश जी के नेत्रदान (कार्निया)दान करने की प्रेरणा दी परिजनों के द्वरा स्वीकृति देने के पश्चात इस पुनीत कार्य को अंजाम देने में संस्था केमाध्यम से हेमन्त मूणत द्वारा मेडिकल कालेज रतलाम की आई बेक को सूचना दी सूचना प्राप्त होते ही डॉ .लक्ष्मी नारायण पांडे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज की नवागत डीन श्रीमती अनीता मुथा के कुशल मार्गदर्शन में नेत्र विभाग के अध्यक्ष डॉ.रिशेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग आफिसर ,राजवंत सिंह, हैप्पी पीटर,प्रहलाद गेहलोत,द्वारा नेत्रदान की प्रक्रिया पुर्ण कर सफल नेत्रदान करवाया नेत्रदान करवाने में शलभ अग्रवाल ने अपने निजी वाहन से मेडिकल कालेज से टीम को लेकर जगदीशराठौड़ के निवास पर पहुंचे एवम कार्निया लेने के पश्चात टीम को पुनः मेडिकल कालेज पर पहुचाया।
नेत्रदान के दौरान नवनीत मेहता, भगवान ढलवानी,विजय अग्रवाल,ओमप्रकाश अग्रवाल, मीनू माथुर ,गोपाल पतरा वाला, शलभ अग्रवाल,हेमन्त मूणत मौजूद रहें। नेत्रम संस्था केरजनीश पाटीदार, शीतल भंसाली, प्रशान्त व्यास, CA रितेश नाग़ोरी, CA गौरव गांधी, CA अभिषेक रांका, राकेश पोरवाल, गिरधारी लाल वर्धानी,मंजुला माहेश्वरी, राखी व्यास, सपना दुबे, रीना टाक,अंजू सोनी, कश्मीरा पाठक ने राठौड़ परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।