
रतलाम। नेत्रम के हेमन्त मूणत ने बताया कि टाटा नगर निवासी 35 वर्षीय प्रकाश सतोगिया पिता मांगीलाल सतोगिया का आज सुबह आकस्मिक देवलोकगमन हो गया । आपने सुबह में ही देश के मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान किया ओर कुछ समय बाद आपका ह्रदय गति रुक जाने से निधन हो गया । आपने जाते-जाते देश हित में मतदान किया। फिर पिडित मानव के लिए नेत्रदान। आपके निधन की खबर मिलते ही नेत्रम परिवार की राखी व्यास एवम चिराग असरानी ने परिजनों को नेत्रदान (कार्निया) दान करने की प्रेरणा दी परिजनों की सहमति प्राप्त होते ही नेत्रम संस्था के माध्यम से गीता भवन न्यास बडनगर के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉ जी एल ददरवाल को सूचना दी सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टीम के उमाशंकर मेहता ,पंकज मोरवाल, परमानंद राठौड़ के साथ बडनगर से रतलाम पहुच कर नेत्रदान लेने की प्रक्रिया को पूर्ण कर सफल नेत्रदान करवाया नेत्रदान के समय गवली समाज के लोगो ने नेत्रदान लेने की प्रक्रिया को बारीकी से देखा और अपनी भ्रांतियों को दूर किया नेत्रदान के दौरान नवनीत मेहता, भगवान ढलवानी, ओमप्रकाश अग्रवाल, मीनू माथुर , शलभ अग्रवाल, हेमन्त मूणत, राखी व्यास मोजूद रहे। नेत्रम संस्था परिवार का बहुत बहुत आभारी हैं जिसने दुख कि इस घड़ी में भी पिडित मानव कल्याण के लिए नेत्रदान करवाया।