

रतलाम। 16 मई को बड़नगर में गीता भवन न्यास समिति ट्रस्ट पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा एक विशाल नेत्र परीक्षण शिविर के साथ नेत्रदान के लिए प्रेरित करने वाली संस्थाओं का सम्मान समारोह*लोकप्रिय माननीय विधायक जितेंद्र उदयसिंह पण्ड्या के मुख्य आतिथ्य में सम्पादित किया।
कार्यक्रम में गीताभवन न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिकिशन मेलवानी,डॉ जे एल ददरवाल,उमाशंकर मेहता द्वारा रतलाम की संस्था नेत्रम के हेमन्त मूणत,काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन और नेत्रम के गोविंद काकानी , भगवान ढालवानी, शलभ अग्रवाल, नवनीत मेहता, प्रशांत व्यास, शीतल भंसाली, गोपाल पतरावाला, ओमप्रकाश अग्रवाल,मीनु माथुर,सपना दुबे, रिया दुबे, लव्य पतरावाला सदस्य नेत्रप्रकल्प टीम का नेत्रदान के लिए मोतियों की माला, पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह देकर संम्मान किया गया।
उध्बोधन मे संस्था के शीतल भंसाली ने अभी तक रतलाम शहर में हुए नेत्रदान के बारे में ओर शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बहुतायत में हो रहे नेत्रदान के बारे में अवगत करते हुए डाक्टर ददरवाल साहब की सेवाओं की प्रशंसा की| नेत्रम संस्था ओर काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन फाउंडेशन के गोविन्द काकाणी ने नेत्रदान ,रक्तदान और देहदान के बारे में बहुत ही उपयोगी जानकारी दी और वहां मौजूद सभी से रक्तदान, नेत्रदान एवं देहदान करने का सभी से अनुरोध किया। स्थानीय युवा ऊर्जावान विधायक जितेंद्र उदयसिंह पडण्या से सभी संस्थाओं की ओर से विनम्र आग्रह किया कि डॉ ददरवाल एवं टीम को नेत्र उत्सर्जन पश्चात सुरक्षित भेजने के लिए एसी युक्त एम्बुलेंस प्रदान की जाए।
गीता भवन न्यास बड़नगर के अध्यक्ष हरिकिशन मेलवानी ने नेत्रम, काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन रतलाम , भारत विकास परिषद जावरा सहित उपस्थित संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया।