पतंजलि योग शिविर समाज प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई

योग सेवक घर-घर पीले चावल योग आमंत्रण लेकर पहुंचे

रतलाम। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार परम पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज के परम शिष्य भारत स्वाभिमान ट्रस्ट मुख्य केन्द्रीय प्रभारी परम स्वामी डॉ परमार्थ देव जी महाराज का धर्म धरा रतलाम नगर में पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम पाचों संगठनों के सयुंक्त तत्वावधान में दिनांक 27 से 29 मई 2024 तीन दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन कालिका माता ग्राउंड रतलाम में किया जा रहा हैं।
रतलाम जिले की समस्त जनताजनार्दन योगीजन समाज जनों परम सौभाग्य का लाभ लेकर योगमय निरोगी जीवन की नींव मजबूत करने दिव्य भव्य योग शिविर को सफल बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश सगंठन के प्रातं प्रमुखों के सानिध्य में विशिष्ट बैठक आज दिनांक 19/05/24 रविवार शाम 05 बजें अटल सभागृह अलकापुरी कम्युनिस्ट हाल रतलाम नगर की सामाजिक संस्थाओं प्रतिनिधिगण योग खेल संगठनों के पदाधिकारी शिक्षक शिक्षिकाएं विशिष्ट बैठक में अपनी उपस्थित दर्ज कर जन-जन को योग शिविर से जोडकर आयोजन को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देकर अपने अपने विचार व्यक्त किए।
सर्व प्रथम मंत्रोच्चारण कर बैठक को संबोधित करते हुए भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी राजेन्द्र आर्य जी ने योग शिविर कार्य योजना प्रस्तुत किया गया पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी कृष्ण योगेंद्र रघुवंशी युवा राज्य प्रभारी प्रेमाराम पुनिया सह राज्य प्रभारी विक्रम सिंह डूडी,वीरेंद्र धाकड़ यज्ञ प्रभारी पं संजय शिवशंकर दवे पंकज जी भाटी राज्य कार्य कारिणी सदस्य जय श्री राठोड ने संबोधित किया रतलाम के सभी समाजसेवी संगठन सम्मिलित हुए सभी ने शिविर में पूर्ण सहयोग करने का संकल्प लिया और शिविर को सफल बनाने में अपने सुझाव भी दिए सपूर्ण जानकारी युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा द्वारा दी गई।
बैठक को सफल बनाने में पतंजलि योग समिति प्रभारी उत्तम शर्मा हरिश यादव युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा नित्येन्द्र आचार्य राजेश चांदवानी का विशेष सहयोग रहा।