
रतलाम। नेत्रम संस्था के हेमन्त मुणत ने बताया कि किसी भी परिवार में निधन की सूचना मिलते ही दुसरो की जिंदगी रोशन हो इसलिए संस्था के सदस्य सक्रिय हो जाते है एवम परिजनों को नेत्रदान (कार्निया) दान करने की प्रेरणा देते रहते है इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ विनय मोघे की धर्मपत्नी श्रीमती वर्षा मोघे न्यूरोड़ का आकस्मिक निधन होने पर संस्था के गिरधारी लाल वर्धानी, भगवान ढलवानी,राजु मलकानी, सुरेन्द्र सुरेका, वीरेंद्र वफगावकार, सुरेन्द्र वोरा, अनील कटारिया (पहलवान) ने पति विनय मोघे को श्रीमती वर्षा मोघे के नेत्रदान (कार्निया) दान करने की प्रेरणा दी। परिजनों के द्वारा स्वीकृति देने के पश्चात इस पुनीत कार्य को अंजाम देने में संस्था के माध्यम से मेडिकल कालेज रतलाम की आई बेक को सूचना दी सूचना प्राप्त होते ही डॉ .लक्ष्मी नारायण पांडे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज की डीन श्रीमती अनीता मुथा के कुशल मार्गदर्शन में नेत्र विभाग के अध्यक्ष डॉ.रिशेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग आफिसर , हैप्पी पीटर,द्वारा नेत्रदान की प्रक्रिया पुर्ण कर सफल नेत्रदान करवाया। नेत्रदान करवाने में वरिष्ठ समाजसेवी गोविन्द काकानी ने वाहन से मेडिकल कालेज से टीम को लेकर भक्तन की बावड़ी शमशान पर पहुंचे एवम कार्निया लेने के पश्चात टीम को पुनः मेडिकल कालेज पर पहुचाया। नेत्रदान के दौरान नवनीत मेहता, मीनू माथुर, प्रशान्त व्यास , शलभ अग्रवाल,गोविन्द काकानी, हेमन्त मूणत,एवम गणमान्य नागरिक और शुभचिंतक मौजूद रहें।
नेत्रम संस्था के रजनीश पाटीदार,,शीतल भंसाली, प्राशान्त व्यास, CA रितेश नाग़ोरी, CA गौरव गांधी, CA अभिषेक रांका, राकेश पोरवाल, विवेक अग्रवाल, मंजुला माहेश्वरी, राखी व्यास, सपना दुबे, रीना टाक,अंजू सोनी, कश्मीरा पाठक ने मोघे परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।