आईटीआई में प्रवेश की जानकारी दी गई

रतलाम 20 मई 2024। सोमवार को समय सीमा बैठक के पश्चात, जिला कौशल समिति जिला रतलाम की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा समस्त अधिकारियों एवं संबंधित लिंक अधिकारियों को आईटीआई में प्रवेश के लिए अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार कराने, के लिए आदेशित किया गया कि आईटीआई के साथ शासन की विभिन्न अल्प अवधि योजनाओं के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर युवक, युवतियों को रोजगार, स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास करें। बैठक में आईटीआई में प्रवेश एवं शासन की योजनाओं का प्रजेंटेशन दिया गया। बैठक में एडीएम डा. शालिनी श्रीवास्तव, श्री आर. एस. मंडलोई, एसडीएम श्री संजीव पांडेय, एवं समस्त जिला अधिकारी, आईटीआई प्राचार्य श्री यू.पी. अहिरवार, प्रशिक्षण अधीक्षक, श्री एच. के. बाथम उपस्थित रहे।