सराफा व्यवसायी सुश्रावक शांतिलाल भरगट का देवलोकगमन होने पर परिजनों ने समाजहित में किये नेत्रदान

रतलाम। नेत्रम संस्था के हेमन्त मुणत ने बताया की धर्मस्व नगरी में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ती जा रही है। परिजन आगे आकर नेत्रदान करवा रहे है। रतलाम के सराफा व्यवसायी शांतिलाल भरगट का देवलोकगमन होने पर उनके पुत्र मनीष भरगट एवम भतीजे हर्शेन्दु भरगट राजेश भरगट ने समाजहित में नेत्रदान (कार्निया) दान करने का साहसिक निर्णय लेकर नेत्रम संस्था को सूचित किया। संस्था द्वारा गीता भवन न्यास बड़नगर के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉ जी एल ददरवाल को सूचित किया। सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टीम के उमाशंकर मेहता के साथ तत्काल बडनगर से रतलाम पहुचे और नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण कर सफलतापूर्वक नेत्रदान किया। नेत्रदान के दौरान नवनीत मेहता,ओमप्रकाश अग्रवाल, मीनू माथुर, प्रशान्त व्यास, राखी व्यास, सपना अरविंद दुबे मौजूद रहे। नेत्रम परिवार ने भरगट परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है।