तृतीय विशाल रक्तदान शिविर 9 जून को

रतलाम। संस्था परस्पर द्वारा इस वर्ष भी स्व. श्रीमती मनीषा w/o महेश अग्रवाल की स्मृति में तृतीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 9 जून 2024 रविवार को प्रातः10 बजे से 2 बजे तक मानव सेवा समिति रक्तदान केंद्र, नागरिक विश्राम गृह, कॉलेज रोड, रतलाम में आयोजित करने जा रहा है। संस्था परस्पर द्वारा नागरिको से विनती कि है की अधिक से अधिक संख्या में पधार कर रक्तदान करे एवं अपने जीवन को धन्य बनावे।