“संगीत की यह यात्रा आपके सपनों को साकार करने का माध्यम बने” – राजकुमार हरण

जावरा (अभय सुराणा) । “संगीत की यह यात्रा आपके सपनों को साकार करने का माध्यम बने” । उक्त उदगार श्री चिराग चोपड़ा का बहुमान करते हुए चिंतामणि भक्त मंडल के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार हरण ने व्यक्त किए। श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ दादा के परम भक्त, जावरा के उदयीमान सितारे, भजन गायक श्री चिराग अभय जी चोपड़ा द्वारा बैंकाक (थाईलैंड) में संगीत सम्राट राजीव जी विजयवर्गीय के साथ भक्ति करने करने पर श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ भक्त मण्डल के सदस्यों ने मोतियों की माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर बहुमान किया तथा संगीत के क्षेत्र में एक बड़े सितारे के रूप में उभरने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजकुमार हरण, संजय मेहता, राजकुमार मारवाड़ी, अभय चोपड़ा,प्रदीप बोर्दिया, महेन्द्र पोखरना, संजय चपड़ोत आदि उपस्थित थे।