जावरा मे जोरदार धूल भरी आंधी के साथ वर्षा

  • एक युवक की दर्दनाक मौत, कई जगह गिरे पेड़
  • नगर पालिका का स्वागतदार भी गिरा , कोई जनहानि नहीं

जावरा (अभय सुराणा) । दिन भर की जोरदार गर्मी के बाद आज शाम लगभग 4:10 से 4:25 तक जोरदार धूल भरी आंधी चली जिससे नगर में कई जगह बड़े-बड़े झाड़ की टहनिया गिर गई इसमें चौपाटी क्षेत्र के एक दुकानदार को नुकसान भी हुआ है। नगर पालिका परिषद एवं विद्युत विभाग जो मेंटेनेंस के नाम पर लाइट बंद रखकर जो झाड़ो की कटिंग करते हैं वह खोखली साबित हुई ।वहीं आचार संहिता के कारण जन प्रतिनिधि मौन है ।लेकिन कार्य में लापरवाही नजर आ रही है ? तेज वही प्राप्त जानकारी के अनुसार आंधी के कारण जावरा पेट्रोल पंप के पास खड़े युवक निलेश बैरागी के ऊपर चद्दर (पतरा) आकर गिर गया जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। युवक रविदास मोहल्ले का बताया जा रहा है। सुतारी पूरा में हाई टेंशन लाइन के ऊपर पीपल के पेड़ की कई टहनियां गिर गई जिससे शहर की लाइट भी घंटो बंद रही अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है ? वही मऊ नीमच हाइवे पर बढ़गर फटे के पास नगर पालिका जावरा का स्वागतदार भी नीचे गिर गया किसी जनहानि का समाचार नहीं है ।यहां पर यह भी उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी जावरा चौपाटी पर आंधी के कारण नगर पालिका का स्वागत द्वार पहले भी गिर गया था उसके बाद भी जवाबदारों ने मेंटेनेंस की ओर ध्यान नहीं दिया ?