खुले में मांस, मछली, चिकन बेचने वाले 7 दुकानदारो पर हुई चालानी कार्यवाही

रतलाम 26 मई । शासन निर्देशानुसार खुले में तथा बिना अनुमति पत्र (लायसेंस) पशु मांस तथा मछली के विक्रय के प्रतिबंधित के तहत की जा रही कार्यवाही के तहत निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट के निर्देशानुसार निगम के स्वास्थ्य विभाग अमले द्वारा 7 मटन विक्रेताओं पर चालानी कार्यवाही की।
स्वास्थ्य विभाग अमले द्वारा मोहन नगर व पीएनटी कॉलोनी रोड़ क्षेत्र में खुले में मांस, मछली, चिकन बेचने वालो पर की गई कार्यवाही के तहत न्यू इंडियन चिकन शॉप पर 2000 व इमरान कुरेशी मोहन नगर पर 500, सोनू चौहान पर 1500, अदनान चिकन शॉप, लक्की फ्रेश चिकन शॉप, फरहान चिकन शॉप, डिस्काउंट चिकन शॉप पीएनटी कालोनी रोड पर 1000-1000 रूपये का जुर्माना कर भविष्य में खुले में मांस का विक्रय ना करने की समझाईश दी।