अभिमोक्ष्म शिविर के 100 से अधिक बालक-बालिकाओं का साधुमार्गी जैन संघ द्वारा अभिनंदन

रतलाम। साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा चित्तौड़ में आचार्य श्री रामलाल जी म सा एवं उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि जी मसा के सानिध्य में आयोजित अभीमोक्षम शिविर में 3000 से अधिक शिविरार्थियों ने भाग लिया। जिसमें रतलाम के 100 से अधिक बालक बालिकाओं व सेवा देने वाले ने भी 16 दिवसीय कार्यकर्ताओं ने आवासीय शिविर में भाग लिया। शिविर के समापन के पश्चात रतलाम में पुनः पधारे बालक बालिकाओं सेवारत कार्यकर्ता वर्षीतप तपस्वी आदि का संघ द्वारा अभिनंदन किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम मुमुक्ष त्रिशला धम्मानी एवं राष्ट्रीय मंत्री कमल पिरोदिया के मुख्य आथित्य में हुआ। उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि शिविर से आए बच्चों ने अपने भाव प्रस्तुत किये उसमें उन्होंने बताया कि 16 दिवसीय इस धार्मिक शिविर में प्रार्थना व्यायाम प्रवचन ज्ञान चर्चा प्रतिक्रमण के साथ आदि कई धार्मिक क्रियाओ के बारे में शिक्षा दी गई। जिसमें आगामी युवा पीढ़ी वर्तमान स्थिति में व्यसन मुक्त होते हुए पारिवारिक सामाजिक जवाबदारियों का निर्वाह करने के साथ-साथ अपने मार्ग पर धार्मिक नीति से सुदृढ़ता से जीवन जी सके हर परिस्थिति का सामना करते हुए परमार्थ का भाव लेकर आगे बढ़ सके यह सिख मिली संघ के मंत्री अशोक पीरोदिया ने स्वागत भाषण दिया। कमल पिरोदिया, त्रिशला धम्मानी ने भी उद्बोधन दिया। संघ के उपाध्यक्ष ललित कोठारी सुशील गोरेचा विनोद मेहता भी मंचासीन थे। इस अवसर पर मदनलाल कटारिया चंदन पिरोदिया सुदर्शन पिरोदिया अतुल बाफना निर्मल लूनिया दशरथ बाफना राजेश सियार मणिलाल घोटा कपूर कोठारी प्रकाश नांदेचा सुमित कटारिया श्रेणिक मांडोत विकास छाजेड़ प्रीतेश गादिया अभय चोपड़ा संजय चपरोट महिला मंडल अध्यक्ष किरण चंडालिया सुधा बोहरा सरोज बहन पिरोदिया युवा संघ से पंकज मूणत पवन गोरेचा राहुल जैन बहु मंडल से प्रीति मूणत पूजा मूणत बालक मंडल के ऋषभ मूणत जय बाफना बालिका मंडल से इशिता चोपड़ा स्नेहा मूणत आदि समाज जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विनोद मेहता ने किया आभार विकास छाजेड़ ने माना।