आपकी रसोई ही आपका औषधालय है -स्वामी परमार्थ देव जी

रतलाम 28 मई । आज मंगलवार को प्रातः काल 5:00 से 7:30 बजे तक योग शिविर कालिका माता स्थित सांस्कृतिक सभा मंच पर किया जा रहा है जो 29 मई 2024 तक चलेगा ।पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से परम पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज के प्रिय शिष्य स्वामी परमार्थ देव जी के सानिध्य मे योग की शिक्षा दी जा रही है।स्वामी जी कई वर्षो से योग की अलख जगाने का कार्य कर रहे हैं ।
सर्वप्रथम मंच पर स्वामी परमार्थ देव जी का आगमन हुआ तत्पश्चात दीप प्रज्वलित किया गया ।इसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, बाजना जनपद सीईओ नरपत सिंह सिसोदिया, अभिषेक जैन, आर एस एस के सुरेंद्र सुरेका, वरिष्ठ पत्रकार गोविंद उपाध्याय, करनाराम जी राज्य प्रभारी किसान राजस्थान, डॉ योगेंद्र चाहर, महर्षि दयानंद वैदिक विद्यालय के प्रकाश अग्रवाल, विकास जाट प्रचारक, मनीष सोनी नगर कार्य वॉक रस नीलेश शुक्ला हाई फुलनेस, सीमा दीदी, सुधा त्रिवेदी,भारत स्वाभिमान ट्रस्ट राज्य प्रभारी प्रेमाराम पूनिया, राजेंद्र आर्य, आदि द्वारा दीप प्रज्वलित कर स्वामी जी का स्वागत वंदन किया गया ।
योग शिविर सूक्ष्म व्यायाम से प्रारंभ कराया गया तथा योग की बारीकियां को स्वामी जी ने समझाया तथा स्वामी जी ने योग करते-करते उद्बोधन में कहा कि आपकी रसोई आपका औषधालय है। आपका आहार ही आपका उपचार है। हमें लोगों के प्रति अच्छे विचार रखना चाहिए क्योंकि हमारा विचारों का प्रभाव हमारे मन पर और शरीर पर पड़ता है इसलिए शुद्ध विचार रखें, शुद्ध खान-पान रखें। ना हमको रुकना है ना हमको थकना है हमको आगे चलते रहना हैं चरेवेति चेरेवेति। मनुष्य की आयु भगवान ने 100 साल की है। हम पूर्ण आयु प्राप्त करें और रोग मुक्त रहे। उसके लिए हमें अपने भोजन आहार को सुधारना चाहिए भोजन का आहार सुधरेगा तो शरीर सही तरीके से काम करने लगता है जैसे सुबह जूस पीना, दोपहर में खाने के साथ छाछ लेना चाहिए, रात्रि को हमेशा हल्का भोजन करना चाहिए परंतु सिस्टम बदल गया है लोग रात्रि को हैवी भोजन कर रहे हैं उससे बचना चाहिए तथा बर्गर ,पिज़्ज़ा ,चाऊमीन का उपयोग नहीं करना चाहिए तथा विरुद्ध आहार का हमेशा ध्यान रखना चाहिए । जिससे कि हमारा शरीर लंबे समय तक चल सके और बीमारियों से ग्रसित ना हो ।
कल स्वामी जी योग के अन्य आयामों से परिचित करवाएंगे । योग शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले युवा राज्य प्रभारी मध्य प्रदेश प्रेम पुनिया, राजेंद्र आर्य , विक्रम डूडी , राजश्री राठौर, जिला युवा प्रभारी विशाल कुमार वर्मा , पतंजलि जिला प्रभारी उत्तम शर्मा, महिला जिला प्रभारी रश्मि राजे व्यास, जिला प्रभारी किसान सेवा हरीश यादव, महामंत्री भारत स्वाभिमान जय श्री राठौर, भारत स्वाभिमान शहर जिला प्रभारी राजेश कुमार चंदवानी, सोशल मीडिया प्रभारी नितेंद्र आचार्य, जिला मीडिया प्रभारी शुभ दशोत्तर, सीमा वर्मा, राजेश धाकड़ ,अनुराग चौरसिया ,सोनाली परमार, कृष्ण अग्रवाल, सेवा वीर पंकज भाटी, राकेश सोनी, युवा भारत मनीष वैष्णेय, आशीष सोलंकी, दीपक परिहार ,सुनील गौतम के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे तथा कल मानसिक रोग की निवृत्ति हेतु योग द्वारा उपचार बताया जाएगा । प्रातः 5:00 बजे से योग शिविर प्रारंभ किया जाएगा। उक्त जानकारी प्रेमाराम पूनिया ने दी साथ ही आवाहन किया की रतलाम की जनता इंटीग्रेटेड निशुल्क शिविर में आए लाभ उठाएं जिससे कि आप स्वस्थ ,दीर्घायु और रोग मुक्त हो सके।