महिला बाल विकास ने महावारी स्वच्छता दिवस महिला आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र में मनाया

रतलाम 28 मई । महिला बाल विकास के अंतर्गत आज विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस महिला आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर श्रीमती लीला जोशी, जिला समन्वयक सुनील सेन, प्रोफेसर के के श्रीवास्तव, मंदाकिनी साठे आईटीआई के समस्त स्टाफ परियोजना अधिकारी श्रीमती अर्चना माहोर एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी सुशीला व्यास एवं समस्त पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य के बारे में परियोजना अधिकारी श्रीमती अर्चना माहौर द्वारा बालिकाओं को स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी गई। डॉक्टर जोशी द्वारा बालिकाओं से संवाद करते हुए उनके स्वयं के स्वास्थ्य से संबंधित जैसे हीमोग्लोबिन, हाइजीन ,आहार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।