
जावरा (अभय सुराणा) । नेशनल फेडरेशन इंडियन रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन ऑफ रेलवे ( NFIR) के पश्चिम रेलवे जोन महामंत्री अशोक बक्शी आज रतलाम पहुंचे ।आपके रतलाम आगमन पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ कार्यालय पर आत्मीय स्वागत किया गया ।इसके पश्चात आपकी अनुशंसा एवम वेस्टर्न जोन फेडरेशन की सहमति पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ रतलाम मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष रफीक मंसूरी को (NFIR) नेशनल फेडरेशन इंडियन रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन ऑफ रेलवे का रतलाम मंडल का मंडल मंत्री मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी केंद्रीय कार्य समिति सदस्य महेंद्र सिंह राठौर जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट सचिव अरविंद शर्मा यांत्रिक शाखा सचिव दीपक गुप्ता यातायात शाखा सचिव संजय सिंह व अन्य साथी उपस्थित थे।उक्त जानकारी जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।