रतलाम में गुजराती भगिनी समाज ने मनाई गांधी जयंती

रतलाम 2 अक्टूबर। गुजराती समाज उ. मा. विद्यालय परिसर में गुजराती भगिनी समाज द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर भगिनी समाज की अध्यक्ष श्रीमती वीणा बहन कपाड़िया, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित समाज की सभी सदस्य उपस्थित रहीं। सदस्यों ने बापू को नमन कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
माल्यार्पण के पश्चात आगामी नवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवरात्रि पर्व को किस प्रकार मनाया जाए, इस पर विस्तृत चर्चा हुई। अध्यक्ष श्रीमती वीणा बहन कपाड़िया ने कहा कि इस बार नवरात्रि महोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *