रतलाम कृषि आदान विक्रेता संघ का व्यापारिक सम्मेलन आयोजित

रतलाम । रतलाम कृषि आदान विक्रेता संघ का व्यापारिक सम्मलेन आयोजित हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ इंदौर के अध्यक्ष कृष्ण कुमार दुबे, विशिष्ट अतिथि, सावरिया किसान बाजार ग्रुप डायरेक्टर ओमप्रकाश धाकड़ रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि आदान विक्रेता संघ अध्यक्ष श्री मनोज बोराना ने की । अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । पश्चात संघ सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर संघ संरक्षक रमेश गर्ग, हंसराज चोपड़ा, विशेष अतिथि जितेन्द्र जैन, आर. आर. गुप्ता, किशोर पुराणिक इंदौर रहे । अतिथियों ने उपस्थित संघ सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठित रहते हुये कृषि एवं कृषकों के हित में व्यापार करने का आव्हान किया तथा बताया की सभी के दवाई के लाइसेंस आजीवन हो गए हैं बीज लाइसेंस में पीसी लगाने की आवश्यकता नहीं है और कीटनाशक में पीसी लगाने पर कोई शुल्क सरकार द्वारा लागू नहीं किया गया है । इससे पूर्व रतलाम संघ अध्यक्ष मनोज बोराणा ने संबोधित करते हुए रतलाम संघ के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं अतिथियों को रतलाम संघ की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया ।
इस अवसर पर संघ की एक बहु उपयोगी डायरेक्टरी का विमोचन भी किया गया तथा उपस्थित व्यापारियों ने पर्यावरण के रखरखाव व अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करने की शपथ ली ।
कार्यक्रम में विगत दिनों संघ संरक्षक श्री कांतिलाल जी मंडलेचा के दिवंगत हो जाने पर संघ की ओर से मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय एवं ग्रामीण अंचलो के व्यापारी बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ओ.पी.पोरवाल ने किया, आभार सुरेश पाटीदार ने व्यक्त किया ।