मलेरिया जागरूकता रथ को दिखाई हरी झण्डी गॉव-गॉव घुमकर जागरूकता फैलाएगा

रतलाम । मलेरिया माह जून के अवसर पर रतलाम में जून का महिना एंटी मलेरिया माह रूप में मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य मलेरिया रोगियों की खोज एवं इसके प्रसार को रोकना है। इसके तहत प्रत्येक वर्ष 01 से 30 जून तक मलेरिया निरोधक माह जून मनाया जाता है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार प्रजापति ने बताया कि वेक्टरजनित रोग नियंत्रण कार्य म.प्र. के राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हिमांशु जायसवार के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 01 से 30 जून तक मलेरिया निरोधक माह मनाए जाने का निर्णय लिया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनन्द चंदेलकर ने बताया कि एंटी मलेरिया माह के दौरान विशेष रूप से जनजाति आबादी, घुमन्तु आबादी, बार्डर एरिया, अत्यधिक मलेरिया वाले क्षेत्र, गर्भवती महिला एवं बच्चों को मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता करना है। मलेरिया से बचाव के लिए प्राइवेट प्रैक्टिशनर्स को सम्मिलित किया जाएगा ताकि समय पर मलेरिया रोगियों की खोज एवं उपचार हो सकें। इसके अलावा इस माह के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों खासकर आशा कार्यकर्ता, एएनएम को एंटी मलेरिया माह के बारे में जानकारी दिया जाना है।
इस माह के दौरान विशेष रूप से बुखार से पीड़ित व्यक्ति का खोज कर जांच एवं उपचार का कदम किया जाएगा। इसके साथ ही मेडिकल टीम गठित कर मलेरिया रोगियों की सक्रिय खोज (एक्टिव सर्च) और पॉजेटिव रोगियों का उपचार किया जायेगा। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि एंटी मलेरिया माह के दौरान विभिन्न विघालयों में बच्चों व शिक्षकों को मलेरिया रोग के लक्षण उससे बचाव एवं उपचार व सावधानियों के बारे में जानकारी दी जावेगी। गर्मी की छट्टी के बाद विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा।
जिला मलेरिया अधिकारी रतलाम ने बताया कि मलेरिया से बचाव के लिये मच्छरदानी का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करने एवं घरों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करवाने के बोर में भी मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों एवं ग्राम स्तर पर आशा, एएनएम, और ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता और पंचायती राज प्रतिनिधि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य उपकेन्द्र स्तर पर आयोजित वीएचएसएनडी सत्र पर गोष्ठी एवं ग्राम स्तर पर मलेरिया के बारे में चर्चा के साथ ही लोगों को स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए यूनिकोड यहां जागरूक करते हुए अपनें घरों के आसपास जलजमाव को भी रोकने के लिए भी प्रेरित करना है।इस आयोजन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनन्द चन्देलकर, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ प्रमोद प्रजापति, जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी श्री आशीष चौरसिया, जिला महामारी नियंत्रक डॉ. गौरव बोरीवाल, सहायक मलेरिया अधिकारी श्री नरवेसिंह वसुनिया द्वारा जिला लेखा प्रबंधक श्री सचिन वर्मा, श्री राजेन्द्र पालीवाल प्रभारी स्थापना शाखा, श्री प्रवीण गामड़ एमटीएस बिलपांक, श्री संदीप कुमार विजयवर्गीय प्रभारी स्टोर, श्री सुनील दुबें प्रभारी एन्टीलार्वा मलेरिया द्वारा शहरी एण्टीलार्वा टीम एवं मलेरिया विभाग के कर्मचारियों द्वारा उपस्थित होकर भाग लिया गया ।