ग्रीन वॉकथान : पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली

रतलाम । राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग द्वारा 5 जून को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर जनजागरूकता हेतु ग्रीन वॉकथान का आयोजन किया गया। ग्रीन वॉकथान का प्रारंभ रत्नपुरी मंदिर से हुआ। वार्ड पार्षद निशा पवन सोमानी ने सभी को संकल्प दिलवाया कि न केवल पर्यावरण दिवस अपितु वर्ष भर पर्यावरण गतिविधियों का सतत आयोजन करेंगे एवं पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली को अपनाएंगे।
आनंद विभाग की जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री ने बताया कि इस पर्यावरण हितैषी कार्यक्रम का उद्देश्य था कि लोग जितना संभव हो सके पैदल चले और पर्यावरण दिवस पर सभी कम से कम एक पौधा लगाएं। ग्रीन वॉकथान में सभी ने प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए हरे रंग के कपड़े पहने तथा पौधारोपण हेतु पौधा अपने साथ लेकर चले। इस आयोजन में विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों के साथ विभिन्न पर्यावरण मित्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्थाओं के सम्मिलित हुए। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने पृथ्वी को हरा भरा करने के लिए सभी को शपथ दिलाई कि जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ या कोई भी विशेष दिवस को यादगार बनाने के लिए उस दिन एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें।
ग्रीन वॉकथान से पूर्व वेस्ट टू वण्डर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य ये संदेश देना था कि प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचें और प्लास्टिक का पुनः उपयोग कर उसी से प्लांटर बनाकर अपने घर को पौधों को सजाएं। इसके पश्चात वेस्ट टू वंडर प्रदर्शनी में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। वेस्ट टू वंडर प्रदर्शनी में निर्णायक विनीता ओझा एवम वसुधा राजपुरोहित थे। विभिन्न वर्ग की प्रतियोगिताओं में जूनियर वर्ग में प्रथम :प्रणाली जोशी, द्वितीय प्रिया राजपुरोहित, तृतीय मीरा पाल विजेता रहे। सीनियर वर्ग में प्रथम पुष्पेंद्र सिंह सिसौदिया, द्वितीय किरण राजपुरोहित, तृतीय नीलेश शुक्ला विजेता रहे।
आनंद विभाग की ओर से आनंदम सहयोगी ईश्वर सिंह राठौर, सुरेंद्र अग्निहोत्री, ईश्वर सिंह राठौर ने पर्यावरण के प्रति जागरूक विभिन्न संस्था के प्रभारियों का आभार व्यक्त किया। जिला इको क्लब की ओर से कृष्णलाल शर्मा, यूथ हॉस्टल एसोसिएशन से नारायण उपाध्याय, रोटरी क्लब ऑफ प्लेटिनम से माणिक डांगी, भारतीय स्त्री शक्ति से सविता तिवारी, महिला पतंजलि योग समिति से जयश्री राठौर, नमो ग्रुप फाउंडेशन से मंजुला माहेश्वरी, प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय से धर्मा कोठरी, मारवाड़ी महिला मंडल से आशा उपाध्याय, राजपुरोहित महिला जागृति मंच से किरण राजपुरोहित ,हार्टफुलनेस संस्था से नीलेश शुक्ला, मालवांचल लोककला संस्कृति संस्थान से शोभना तिवारी, कान्यकुब्ज समाज से रक्षा मिश्रा ने आनंद विभाग के इस आयोजन की सराहना की और इसे समाज के लिए अनुकरणीय बताया।