सेवा मेरा योगदान अभियान अंतर्गत जिला चिकित्सालय परिसर में स्वच्छता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गई

रतलाम । सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान का क्रियान्वयन 2 से 10 अक्टूबर तक किया जा रहा है। अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत जिला चिकित्सालय रतलाम सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों एवं संस्थानों में स्वच्छता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं।
जिला चिकित्सालय परिसर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडीवा सहित चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग ऑफिसर एवं स्टाफ ने स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता की तथा परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान सफाई मित्रों का सम्मान भी किया गया।
सीएमएचओ डॉ वाडिवा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली एवं रतलाम शहर स्थित टीआईटी रोड डिस्पेंसरी का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। महात्मा गांधी जयंती पर जिला कुष्ठ इकाई में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *