कुलदेवी महालक्ष्मी का सांस्कृतिक मंच द्वारा आरती कर आशीर्वाद लिया

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज सांस्कृतिक मंच ने महालक्ष्मी का प्रकट उत्सव मनाया

रतलाम 03 अक्टूबर । श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज की कुलदेवी मातारानी महालक्ष्मी के शनिवार 3 अक्टूबर को प्रकटउत्सव के अवसर पर श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज सांस्कृतिक मंच महिला युवा समिति द्वारा माणक चौक स्थित महालक्ष्मी मंदिर पर महाआरती कर महाप्रसादी वितरित गई की गई। प्रवक्ता जुगल किशोर ओझा ने बताया कि इस अवसर पर यजमान एवं अखिल श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज नवयुवक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठ प्रकाश चंद्र व्यास ने मातारानी महालक्ष्मी की पूजा आरती एवं आराधना कर महा आरती की तथा फरियाली खिचड़ी एवं खोपरापाक केले की प्रसादी सभी उपस्थित श्रद्धालुजनों को वितरित की। पंडित अश्विन द्वारा महाआरती का उद्बोधन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती अर्चना जायसवाल द्वारा मातृ शक्ति सांस्कृतिक मंच का केसरिया दुपट्टा एवं माला से अभिनंदन किया। इस अवसर पर महिला समिति की राखी दशोत्तर, हिना शर्मा, माधवी व्यास, सीमा ओझा, जयोत्सना दशोत्तर, किरण ओझा, कुसुम व्यास, मोनिका त्रिवेदी, रितु ओझा, जया व्यास, अरुणेश भूपेंद्र व्यास ,विपिन त्रिवेदी, स्मिथ ओझा, मुकेश त्रिवेदी, गोपाल दशोत्तर ,दुर्गेश शर्मा, सुनील व्यास, सुभाष चंद्र व्यास, सुरेश चंद्र व्यास, विशाल व्यास, अविनाश व्यास, चेतन व्यास, महेश दवे, अशोक दीक्षित, रविंद्र जोशी, तन्मय व्यास, प्रवेश कोटिया आदि ने महा आरती में उपस्थित होकर मातारानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *