


रतलाम। जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार के द्वारा अपनी संस्था के १० वर्ष सफलता पूर्वक संपन्न होने के उपलक्ष्य में मैत्री रत्न अवार्ड श्रृंखला की शुरुवात की गयी । ग्रुप के लिए विशिष्ट कार्य करने पर यह अवार्ड दिया जा सकेगा।
अध्यक्ष नीलेश कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया की “मैत्री के १० साल बेमिसाल” के उपलक्ष्य में मैत्री परिवार के द्वारा मैत्री रत्न अवार्ड एवं मैत्री सेवा सम्मान अवार्ड श्रृंखला की शुरुवात की गयी। मैत्री रत्न अवार्ड सम्मान मैत्री परिवार के मंच से ऐसी शख्सियतो को प्रदान किया जायेगा जिन्होंने जैन सोशल ग्रुप के लक्ष्य बंधुत्व से प्रेम को चरितार्थ करने के लिए निरंतर कार्य किया हो या जिन शाशन की सेवा स्वरुप कोई कार्य किया हो। ग्रुप परिवार के लिए विशिस्ट कार्यो के लिए भी यह अवार्ड दिया जा सकेगा।
इसी कड़ी में सर्वप्रथम मैत्री रत्न अवार्ड ग्रुप परिवार द्वारा समारोह के अंतर्गत मैत्री परिवार के श्री अमित रीना कोठारी एवं श्री पारस हिंजल पगारिया को प्रदान किया गया। यह विशेष अवार्ड आपके द्वारा लगातार ग्रुप की सेवा गतिविधिओ में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अर्थदान प्रदान किया गया। आपकी सक्रिय अर्थ भागीदारी से ग्रुप के द्वारा सेवा के कई प्रकल्प चलाये किया। इन सेवा प्रकल्पो में साधर्मिक भाइयो के निशुल्क घुटनो एवं आँखों के ऑपरेशन , जीव दया , आओ खुशिया बाट आये प्रोजेक्ट आदि शामिल है।
यह अवार्ड जेऐसजीआईऍफ़ के उपाध्यक्ष हेमंत जैन ,जया संघवी-सदस्य न्यायाधीश उपभोक्ता आयोग , जेऐसजीआईऍफ़ के आई डी मनीष कोठारी , निवर्तमान अध्यक्ष वैभव मेहता , अध्यक्ष नीलेश कोठारी के द्वारा ससम्मान श्री अमित रीना कोठारी एवं श्री पारस हिंजल पगारिया को प्रदान किया गया। मैत्री परिवार के भावेश गादिया ,राहुल नवलखा , गौरव कास्टिया ,अर्पित संघवी ,सचिन मांडोत ,अरुण मूणत , संदीप सकलेचा , विनय वोहरा , राहुल रांका ,रौनक चोपड़ा ,चन्दन सेलोत , पियूष नवलखा , दीपक सेलोत , प्रवीण पटवा , तरुण डांगी , अमित डांगी ,संदीप बोथरा , सौरभ वोहरा , आशीष नवलखा ,मयंक जैन , विशाल काकड़ीवाल , अर्पित चंडालिया आदि के द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाये प्रेषित की गयी।