

जावरा (अभय सुराणा) । विश्व रक्तदाता दिवस पखवाड़ा और अंतराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जावरा में एनएसएस इकाई और जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति द्वारा संचालित रक्तदान सेवा प्रकोष्ठ के संयुक्त प्रयासों से दिनांक 25 जून,मंगलवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमोद रावल जनभागीदारी समिति अध्यक्ष,भगत सिंह शा. महाविद्यालय जावरा, राजेश शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष जावरा, अनिल धारीवाल महामंत्री मंडल जावरा ,सैय्यद अमजद अली प्रदेश सहसंयोजक मुस्लिम राष्ट्र मंच, मनीष ऊंटवाल मंडल अध्यक्ष अजा मोर्चा ,महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एजी. पठान, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रमेश वसुनिया, प्रो. संगीता जटिया, रेड रिबन क्लब,एनएसएस. इकाई, सौरभ श्रीवास्तव युवा अधिकारी, नेहरु युवा केन्द्र, कर्मवीर सिंह लेखापाल,पं. विजय शर्मा ने उपस्थित सभी युवाओं को जीवन मे कभी नशा नहीं करने शपथ दिलाई ठाकुर युवराज सिंह राणावत जावरा उप कार्यालय प्रभारी, युवा समाजसेवी अब्बास बोहरा जावरा – आलोट नेत्रदान प्रभारी आदि।
जिला चिकित्सालय ब्लड़ बैंक रतलाम की टीम का सराहनीय सहयोग मिला। ब्लड़ बैंक से डॉ. मोहित जी लेब टेकनिशियन, भारत सिह लेब टेकनिशियन जावरा,गोवर्घन वाघेला, अरबाज खान लेब अटेण्डर, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा काउंसलर ,सुरेन्द्र सिंह वाहन चालक ,सागर बरसोलिया,जितेन्द्र यादव,अमित राठौड़ ,मो. शरीफ,मुस्तफा बोहरा, दिलीप सिंह, नागेश्वर बोस राधा धाकड़,आदि का सराहनीय सहयोग रहा है।