


रतलाम। पाटीदार नोबल इंटरनेशनल एकेडमी महू रोड रतलाम में आज गायत्री परिवार रतलाम इकाई द्वारा विद्या आरंभ संस्कार विधि विधान से हुआ संपन्न। प्रारंभ में गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा स्कूल प्रांगण में मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ प्रारंभ किया जिसमें उपस्थित जनों के साथ शिक्षण संस्थान की सभी बालिकाओं ने आहुतियां दी।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के विवेक चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों की शिक्षा ग्रहण के पूर्व विद्यारंभ संस्कार करवाना हमारी भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग है, मानव जीवन में संस्कारों का बहुत ही बड़ा महत्व होता है और भारतीय संस्कृति में इन संस्कारों का विशेष्य महत्व माना गया है, परंतु आधुनिकता की दौड़ में मनुष्य इन सब संस्कारों से दूर भागता जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप पर आज मानव समाज में नैतिकता का पतन देखने को मिल रहा है, वही व्यभिचार और कुरूतियो का बोलबाला है। भारत भूमि में “वसुधैव कुटुम्बकम” की अवधारणा रही है परंतु समाज में विद्वेष इस कदर बढ़ रहा है कि मनुष्य अपने स्वयं के कुटुंब से भी अलग होता जा रहा है, गुरुदेव की संकल्पना और अखिल विश्व गायत्री परिवार इसी क्रम को आगे बढ़ाने में प्रयासरत है, जिससे भारतीय संस्कृति के संस्कारों को पुनर्जागरण करने के लिए अहम भूमिका निभा सके।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह, मानव सेवा समिति रतलाम के अध्यक्ष मोहन मुरली वाला तथा शिक्षण समिति के अध्यक्ष शांतिलाल पाटीदार ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों द्वारा सभी बालिकाओं के ऊपर गायत्री मंत्र के साथ पुष्प वर्षा कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
गायत्री परिवार महिला मंडल की ऋतु सैनी, डॉली साहू, ज्योति गौड़ एवं कल्पना शाह ने यज्ञ संस्कार सम्पन्न करवाया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के मदन मोहन साहू, रामलाल पाटीदार, लाला शंकर पाटीदार, तथा ट्रस्ट के अध्यक्ष उछबलाल पाटीदार, पाटीदार समाज संगठन के जिला अध्यक्ष अमृत पटेल ट्रस्टी शंभूलाल पाटीदार, सत्यनारायण पाटीदार, राजेश पाटिल, कैलाश पटेल सहित विद्यालय परिवार उपस्थित था।