एमएसएमई दिवस पर मंत्री काश्‍यप द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत

रतलाम। विश्व एमएसएमई दिवस पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्‍य कुमार काश्‍यप ने मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री काश्‍यप ने मुख्यमंत्री को एमएसएमई क्षेत्र में प्रदेश में किये जा रहे नवाचारों की जानकारी दी। साथ ही छोटे उद्योगों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए शासन स्तर पर विभाग को दिये जा रहे सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिये उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री को धन्यवाद दिया और उनका आभार व्यक्त किया।

Play sound