मौमिनपुरा में 5 मटन की दुकाने की गई सील

  • 13 किलो अमानक पॉलीथीन जब्त
  • 6 मवेशियों को पकड़कर गौशाला पंहूचाया

रतलाम 4 जुलाई । शासन निर्देशानुसार खुले में तथा बिना अनुमति पत्र (लायसेंस) पशु मांस तथा मछली के विक्रय के प्रतिबंधित के तहत की जा रही कार्यवाही के तहत निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा के निर्देशानुसार निगम के स्वास्थ्य विभाग अमले द्वारा मौमिनपुरा क्षेत्र में 5 मटन की दुकाने सील की गई साथ ही फुटकर विक्रेताओं से 13 किलो अमानक पॉलीथीन जब्त करने के साथ ही कॉलेज रोड क्षेत्र में स्वच्छंद विचरण करने वाले 6 मवेयियों को पकड़कर रोजाना गौशाला पंहूचाया गया।
नगर निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा मौमिनपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गफ्फुर-नबी बक्श, फकीर-मोहम्मद, ईशाक-नईम कुरेशी, मुबारिक-अमीर बक्श तथा बदरूद्धीन-फकरूद्धीन कुरेशी की मटन की दुकानों को सील किया गया।
उक्त कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री राजेन्द्रसिंह पवांर के अलावा राकेश शर्मा, रवि टांक, कृष्णदास बैरागी, कमलेश सिंह गोयल, अनवर पठान आदि उपस्थित थे।

Play sound