

जावरा (अभय सुराणा) । निर्दलीय समाचार पत्र भोपाल के संस्थापक श्री कैलाश आदमी के सानिध्य में संपन्न होने वाले इक्कानवे वार्षिकोत्सव में जावरा के दो साहित्यकार सर्व श्री रमेश मनोहरा व्यंग्यकार और श्री मनोहर सिंह चौहान मधुकर गीतकार का विश्व साहित्य सम्मान हेतु चयन किया जाकर 07 जुलाई रविवार को गांधी भवन,पोलेटेकनिक चौराहा,भोपाल पर सम्मानित किए जाने हेतु आमंत्रण प्राप्त हुआ हैं। इस हेतु सभी साहित्यकार और ईष्ट मित्रों ने दोनो साहित्यकारों को बधाई दी है।बधाई देने वालों में श्री अभय कोठारी,बाबूलाल जी नाहर, डा प्रकाश उपाध्याय गुलाम मोइनुद्दीन,राजेश धनोतिया,विजय जैन,चारु श्रोत्रीय,राजेंद्र श्रोत्रिय,लक्ष्मी जोशी रतलाम के श्री दिलीप जोशी,प्रकाश हेमावत मंदसौर के श्री विजय अग्निहोत्री, नंदकिशोर राठौर, के द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए आत्मीय बधाई दी गई।