एक पौधा मॉं के नाम : 6 जुलाई शनिवार को नागरिक लगायें एक-एक पौधा

गूगल लिंक पर मॉ के साथ या मॉं की फोटो के साथ पौधा रोपण करते हुए जिओ टेग का फोटो करें अपलोड

रतलाम 5 जुलाई । पर्यावरण की सुरक्षा हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुसार 6 जुलाई 2024 शनिवार को पुरे देश में एक पौधा मॉं के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण किया जाना है।
नगर के नागरिकों से अपील है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुसार आज 6 जुलाई 2024 शनिवार को नागरिक अपने घर के आंगन में रिक्त भूमि पर पास के उद्यान में मॉं के नाम एक पौधा रोपकर पर्यावरण सुधार तथा रतलाम नगर को हरा-भरा बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें साथ ही रोपे गये पौधे का नगर निगम की गूगल लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeN3liAp3NSRsdPkrODdYMDMnYHGhncq9CxplTjYBwgL0lWUA/viewform?usp=sf_link अपनी मॉं के साथ या मॉं की फोटो के साथ जियो टेग वाला फोटो अनिवार्य रूप से अपलोड करें।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार 6 जुलाई शनिवार को नगर निगम का पौधारोपण कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सागोद रोड पर प्रातः 9ः30 बजे आयोजित किया गया हे।