
रतलाम। जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन के अध्यक्ष प्रीतेश गादिया द्वारा रीजन में 51000 वृक्ष लगाने का व उन्हें संरक्षण भी प्रदान करने का आव्हान रीजन के समस्त सदस्यों द्वारा किया गया था इसके अनुरूप रतलाम झोन के झोन कोऑर्डिनेटर जयंतीलाल डांगी ने बताया कि रीजन अध्यक्ष प्रीतेश गादिया की अध्यक्षता में एवं जेएसजीआईएस के पदाधिकारी वीरेंद्र शाह हेमंत जैन मनीष कोठारी अभिषेक सेठिया दीपेंद्र कोठारी के विशेष अतिथि में रतलाम के समस्त जीवन के पदाधिकारी के साथ वृक्षारोपण की शुरुआत की जिसमे वृक्षारोपण के साथ संरक्षण का भी संकल्प लिया गया है इस अवसर पर रीजन अध्यक्ष गादिया ने अपने उद्बोधन में कहा की प्रत्येक स्कूल कॉलेज हॉस्पिटल मैरिज गार्डन फैक्ट्री गोडाउन व स्वयं के व्यवसायिक एवं आवासीय क्षेत्र मे 51 पौधे 1000 लोग पूरे प्रदेश में लगाएंगे जिससे कि उनका संरक्षण भी आसानी से किया जा सकेगा और रोड पर चल रहे पशुओं की द्वारा भी सुरक्षित स्थान में होने के कारण इन पौधों को नुकसान भी नहीं होगा । वृक्षारोपण की शुरुआत सगोड रोड पर स्थित व्यक्तिगत फार्म हाउस से की गई इस अवसर पर समस्त ग्रुपों के अध्यक्ष अजय सिसोदिया महेंद्र पोरवाल आशीष लूनिया पंकज पटवा संजय लूनिया वैभव राजा प्रकाश मूरत तरुण डांगी सिद्धार्थ डांगी मोहित खिमेसरा सौरभ छाजेड़ सौरभ नहर संजय लुनिया अंकित जैन कमलेश भुपक्या ललित कठेड़ प्रफुल्ल लौड़ा संगीता काठेड़ मधु चोपड़ा एवं संस्था के पदाधिकारी राजेंद्र लुणावत दिनेश बारमेचा दीपक दोषी विमल छाजेड़ प्रदीप लोढ़ा संजय लूनिया दीपक जैन विपुल पितलिया प्रकाश मूनत विनीत पीपाड़ा सौरभ मुनत मयंक कोठारी राजेंद्र गाड़िया जयंतीलाल मूणत निर्मल मेहता मनोज कटारिया राजेश राजा राकेश कोठारी संजय गोधा संजय भंडारी भावेश गादिया राजेंद्र दर्डा चंद्रसेन गड़िया आदि उपस्थित थे।