कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें एनआरसी में रेफर करें : सीएमएचओ

रतलाम 06 जुलाई 2024। रतलाम जिले में रतलाम जिले में दस्तक अभियान सह स्टाप डायरिया कैंपेन का आयोजन 24 जून से 27 अगस्त तक किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद चंदेलकर ने रतलाम जिले के ग्राम पंचेड़ का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने दस्तक दल के सदस्यों से चर्चा कर उन्हें घर-घर जाकर शून्य से 5 वर्ष आयु समूह के बच्चों को आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। रतलाम जिले के पी एच सी बिरमावल और ग्राम खेड़ी का निरीक्षण जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर वर्षा कुरील द्वारा किया गया। दस्तक अभियान के दौरान आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम का दल 0 से 5 वर्ष आयु समूह के बच्चों में होने वाली बीमारियों की पहचान प्रबंधन एवं रेफरल, स्तनपान संबंधी परामर्श, 9 माह से 5 वर्षे के बच्चों को विटामिन ए का घोल पिलाना, कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में रेफर करना, जन्मजात बीमारियों की पहचान एवं उनका प्रबंधन, दृष्टि दोष एवं श्रवण बाधित बच्चों की पहचान कर उनकी जांच एवं उपचार, दस्त रोग का प्रबंधन, ओआरएस एवम जिंक की प्रदायगी, टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण करना, एनीमिया से पीड़ित बच्चों की जांच कर उनका उपचार आदि गतिविधियों की जा रही है। भ्रमण के दौरान डॉ. गौरव बोरिवाल, आशीष चौरसिया, विजेंद्र श्रोत्रिय एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Play sound