प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल पर “एक पेड़ मां के नाम ” अभियान में जावरा एसडीएम राधा महंत की उपस्थिति में एसडीएम कार्यालय प्रांगण मे पौधारोपण किया

जावरा (अभय सुराणा) । धरती के लिए सब जुड़ जाए एक पौधा जरूर लगाए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल पर एसडीएम राधा महंत की उपस्थिति में एसडीएम कार्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया‌ । इस अवसर पर तहसीलदार संदीप इवने, वरिष्ठ पत्रकार जगदीश राठौर, एसडीएम रीडर गोपाल प्रजापत, पटवारी पंकज राठौर, नवीन शर्मा, अभिषेक व्यास, आरक्षक सुनील पटेल कर्मचारी अशोक बैरागी, गजेंद्र माली, विनोद सुमन, होमगार्ड मांगीलाल सैनी व कोटवार मांगीलाल ने पौधारोपण करते हुए इन पौधों को समय-समय पर पानी देकर बड़ा करने का संकल्प लिया ।

Play sound