लायंस ऑफ रतलाम के 9 क्लबो का संयुक्त शपथ समारोह संपन्न
रतलाम । सेवा का मूल आधार है समर्पण और संवेदनाएं । इन दोनों तत्वों के बिना किया गया कार्य या सेवा अधूरी है जब तक मन में परोपकार की भावना जागृत नहीं होती है, लोगों के प्रति स्नेह और संवेदनाएं नहीं उमड़ती है । तब तक आपकी सेवा के अनुष्ठान अपूर्ण माने जाएंगे । सेवा गतिविधियां किसी भी क्लब के लिए गंगोत्री स्नान के समान है । क्लब का मूल आधार और उद्देश्य यही होता है कि हम लोगों की आकांक्षाओं को पूर्ण करें और अपने आप को आत्म संतुष्ट और गौरवान्वित महसूस करें तभी हमारे सेवा प्रकल्प सार्थक माने जाएंगे। लायन सदस्य अपनी सेवा और कर्मठता का संकल्प इसी बात को ध्यान में रखकर ग्रहण करें। उपरोक्त विचार जावरा रोड स्थित मॉर्निंग स्टार हाई स्कूल में आयोजित लायंस आफ रतलाम के नौ क्लब के संयुक्त संस्थापन समारोह में शपथ अधिकारी के रूप में उदयपुर से पधारे पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल नाहर ने व्यक्त किए। आपने कहा कि लायन इंटरनेशनल एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पीड़ित मानवता की सेवा और सामाजिक परिवर्तनों का उद्घोष होता है । नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं का चिंतन-मनन हमारी प्रत्येक गतिविधि में दिखाई देना चाहिए तभी हम हमारा लक्ष्य हासिल कर पाएंगे । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन योगेंद्र रूनवाल ने कहा कि लायंस अॅाफ रतलाम के सभी क्लब अपनी गतिविधियों को पारदर्शी आकर्षक और जन उपयोगी बनाएं । विपदाग्रस्त तथा आपदा ग्रस्त परिस्थितियों में लायन बढ़-चलकर प्रशासन और समाज की मदद करें । समाज के श्रेष्ठतम और पवित्र सेवाभावी विचारों से युक्त लोगों को लायन वाद से जोड़ें । अपनी प्रशासनिक गतिविधियों और क्लब एक्सीलेंस अवार्ड के लिए सभी लायन सदस्य समर्पित और गंभीर रहे। कार्यक्रम में कैबिनेट कोषाध्यक्ष संतोष चाणोदिया, सचिव केजार हुसैन बोहरा, सचिव इवेंट नीरज सुरोलिया, रीजन चेयरपर्सन अरुण संघवी जावरा, रीजन चेयरपर्सन प्रबोद मोदी पेटलावद, झोन चेयर पर्सन लायन आलोक गांधी, लायन कल्पना राजपुरोहित, लायन मूवी नागोरी, लायन कांता छंगानी मंचासीन रहे । निवृत्तमान अध्यक्षों ने आगामी कार्यकाल के लिए संस्था का प्रतीक गैंबल नवीन अध्यक्ष, पदाधिकारी को देकर पदभार सौंपा । नवीन अध्यक्ष लायंस क्लब रतलाम क्लासिक से ला. महेंद्र जैन लायंस क्लब समर्पण से, ला. अनीता झालीवाल, लायंस क्लब एक्टिव से ला. कॉल वार्ड, लायंस क्लब ग्रेटर से ला. संदीप चौरडिया, लायंस क्लब रतलाम गोल्ड से ला. वैशाली माचवे, लायंस क्लब अभियान से ला.शशि संघवी, लायंस क्लब सैलाना से ला. विजय डोसी, लायंस क्लब बदनावर से ला.पाठक एवं लियो क्लब रतलाम एक्टिव से ला.यश जैन ने दायित्व ग्रहण किया । आरंभ में अतिथियों ने मेल्विन जोंस के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वज वंदना एवं राष्ट्रगान लायन सरोज ओझा ने प्रस्तुत किया । अतिथि परिचय गोपाल जोशी ने दिया । इस अवसर पर सुनील के.जैन, प्रमोद व्यास, डॉ.सुलोचना शर्मा, वीणा छाजेड़, संजय गुणावत, रवि बोथरा, लायंस क्लब अध्यक्ष कुलदीप द्विवेदी, दिनेश शर्मा, संदीप निगम, जगदीश सोनी, राजेंद्र जायसवाल, हिम्मत सिंह राजपुरोहित, सुनील जैन एडवोकेट, महेश व्यास, कमलेश पालीवाल, शरद चतुर्वेदी, शरद मुणत, मनीष जोशी, दिलीप वर्मा, सृजन राजपुरोहित, भावना पुरोहित, आरती त्रिवेदी, भारती उपाध्याय, पुष्पा वासन, नवीन क्लब सचिव प्रशांत व्यास, कविता राजपुरोहित सहित अनेक लायन सदस्य उपस्थित थे । संचालन एहतेशाम मंसूरी एवं विक्रम सिंह सिसोदिया ने किया ।